मेरे बारे में

World records लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
World records लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

5 अक्टू॰ 2020

मछलियां कितने प्रकार की होती है2023?

मछलियां ओर इनके प्रकार 2023[FISH]:

जैसा कि आप जानते हैं कि हम आपके लिए नई-नई जानकारियां लाते रहते हैं।इसलिए आज हम जानेंगे कुछ ऐसी मछलियां जिनके बारे में आप शायद नहीं जानते होंगे?
{Post by Mr Sunil}
अमरीकी प्रान्त जॉर्जिया के मछलीघर में एक विशालकाय ग्रूपर अन्य मछलियों के साथ तिरती हुई।
मछली शल्कों वाला एक जलचर है जो कि कम से कम एक जोडा़ पंखों से युक्त होती है। मछलियाँ मीठे पानी के स्त्रोतों और समुद्र में बहुतायत में पाई जाती हैं। समुद्र तट के आसपास के इलाकों में मछलियाँ खाने और पोषण का एक प्रमुख स्रोत हैं। कई सभ्यताओं के साहित्य, इतिहास एवं उनकी संस्कृति में मछलियों का विशेष स्थान है। इस दुनिया में मछलियों की कम से कम 28,500 प्रजातियां पाई जाती हैं जिन्हें अलग अलग स्थानों पर कोई 2,18,000 भिन्न नामों से जाना जाता है।

इसकी परिभाषा कई मछलियों को अन्य जलीय प्रणी से अलग करती है, यथा ह्वेल एक मछली नहीं है। परिभाषा के मुताबिक़, मछली एक ऐसी जलीय प्राणी है जिसकी रीढ़ की हड्डी होती है (कशेरुकी जन्तु), तथा आजीवन गलफड़े (गिल्स) से युक्त होती हैं तथा अगर कोई डालीनुमा अंग होते हैं (लिंब) तो वे फ़िन के रूप में होते हैं।

कोशिका --> मछली --> सरीसृप --> स्तनधारी --> मनुष्य 

Dunkleosteus prehistoric fish.

Tuna gills

मत्स्य अवतार
मानवभक्षी मछलियां

कुछ मछलियाँ न केवल विशालकाय हैं, बल्कि इतनी खतरनाक है कि पूरे इंसान को निगल भी सकती हैं।

किलर कैटफिश
यह हिमालय की तलहटी में मिलने वाली एक विशाल और नरभक्षी कैटफिश प्रजाति है।

डीमन फिश -
जैसा कि इसका नाम है, यह दैत्याकार मछली है। यह दुनिया की सबसे खतरनाक मछलियों में से एक है। यह बड़े से बड़े जीवों को भी निगल जाती है। डीमन फिश अफ्रीका की कांगो नदी में पाई जाती है।

डेथ रे -
थाइलैंड की मीकांग नदी में जेरेमी ने दुनिया की सबसे बड़ी मछलियों में से एक डेथ रे को खोज निकाला। इसका वजन लगभग 7 सौ पाउंड है। इसके शरीर पर एक जहरीली और कांटेदार पूंछ होती है, जिसके प्रहार से इंसान की जान भी जा सकती है।

किलर स्नेकहेड -
मछली से ज्यादा गैंगस्टर लगने वाली यह मछली हवा में सांस लेती है और जमीन पर भी रेंग लेती है। अपनी ही प्रजाति के जीवों को यह शौक से खाती है। यह एशिया में मुख्य रूप से चीन और दक्षिण कोरिया में पाई जाती है।

कांगो किलर -
अफ्रीका की कांगो नदी में पाई जाने वाली कांगो किलर के खतरनाक होने का अंदाजा इस बात से लगा सकते है कि अफ्रीका में इसके बारे में एक लोककथा है, जिसमें कहा गया है कि यह मछली एक आत्मा के रूप में मछुआरों को ललचा कर उन्हें मौत की तरफ ले जाती है।

अलास्कन हॉरर -
अलास्का की बर्फीली झील में मिलती है महाकाय अलास्कन हॉरर। इसके बारे में प्रचलित लोककथाओं में इसे आदमखोर माना जाता है।

रिट वैली किलर -
अफ्रीका की रिट वैली में एक विशालकाय जीव रहता है -एम्पुटा या नाइल पर्च। यह अफ्रीका के ताजे पानी की सबसे बड़ी मछली है।

पिरान्हा -
वर्ष 1976 में यात्रियों से भरी बस अमेरिका के अमेजॉन नदी में गिर गई और कई लोगों की जान चली गई। जब शवों को बाहर निकाला गया, तो उनमें से कुछ को पिरान्हा मछलियों ने इतनी बुरी तरह खा लिया था कि उनकी पहचान उनके कपड़ों से हुई।

एलिगेटर गार -
यह सादे पानी की ऐसी मछली है, जो इंसानों पर आक्रामक हमले करती है। यह शार्क की तरह खतरनाक और मगरमच्छ की तरह विशाल है।

यूरोपिययन मैनईटर -
यह यूरोप के ताजे पानी वाली नदियों में अपनी थूथन उठाए घूमती रहती है। आक्रामक वैल्स कैटफिश इंसानों को भी अपना शिकार बना सकती है।

अमेजॉन असासिंस -
अमेजन की गहराइयों में रहने वाली असासिंस शिकार को अपनी जीभ से कुचलती है, जो हड्डी से बनी होती है।

अमेजन लैश ईटर्स -
यह अफ्रीकन मछली इंसान को निगल सकती है। यह जब हमला करती है, तो शरीर पर छुरा घोंपने जैसा निशान बन जाता है।

यदि आपको हमारी पोस्ट पसंद आई हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं लाइक जरूर करें व हमें फॉलो करें और इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि अन्य बच्चों को भी इसकी जानकारी मिले। इस प्रकार की बहुत सारी जानकारियां पाते रहने के लिए नीचे दिए गए ईमेल बॉक्स के अंदर अपनी ईमेल आईडी दर्ज करें।

14 सित॰ 2020

Guinness World Amazing Records 2023.

Guinness World Amazing Records 2023:

गिनीज़ व‌र्ल्ड रिकार्ड्स, प्रतिवर्ष प्रकाशित होने वाली एक सन्दर्भ पुस्तक है जिसमें विश्व कीर्तिमानों का संकलन होता है। सन् 2000 तक इसे 'गिनीज़ बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' के नाम से जाना जाता था। यह पुस्तक 'सर्वाधिक बिकने वाली कॉपीराइट पुस्तक' के रूप में स्वयं एक रिकार्डधारी पुस्तक है। 
प्रथम प्रकाशन: 1955
आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰: 978-1-904994-37-4
मूल भाषाएं: कोरियाई, फ़ारसी, तगालोग

गिनीज विश्व रिकॉर्ड क्या है  (What is Guinness World Record)

Guinness World Record का आरम्भ वर्ष 1958 में हुआ था. यह विश्व रिकॉर्ड वर्ष 1998 तक ‘द गिनीज बुक ऑफ़ रिकॉर्ड’ के नाम से चला और इसके बाद इसका नाम ‘द गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ हो गया. यह एक तरह का रिकॉर्ड बुक है, जिसे प्रतिवर्ष पुनः संपादित किया जाता है और नए नए विश्व रिकॉर्ड इसमें शामिल किये जाते हैं. इसके अंतर्गत मनुष्य द्वारा बनाया गया रिकॉर्ड और विभिन्न प्राकृतिक रिकॉर्ड को शामिल किया जाता है. यह किताब ख़ुद भी एक विश्व रिकॉर्ड बना चुकी है, इस किताब ने ‘बेस्ट सेल्लिंग कॉपीराइटेड बुक ऑफ़ आल टाइम’ का ख़िताब हासिल किया है. यह किताब विश्व भर के 100 देशों में 23 विभिन्न भाषाओँ में पिछले 63 वर्षो से प्रकाशित होती रही है. इसके अंतर्राष्ट्रीय फ्रैंचाइज़ी ने अब इसके नाम से म्यूजियम और टीवी चैनल शुरू करने की भी योजना बनायी है. इसमें आये रिकार्ड्स में विश्व के विभिन्न स्थानों के लोगों द्वारा बनाए गये विश्व रिकार्ड्स शामिल हैं.

आंखों पर पट्टी बांधे सबसे तेज रूबिक्स क्यूब सॉल्व!

ऑस्ट्रेलिया के जेक काई ने आंखों पर पट्टी बांधकर सबसे कम समय में रूबिक्स क्यूब सॉल्व करने का रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने महज 16.33 सेकंड में यह कारनामा कर दिखाया और गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज किया।


अलग टाइटल के अखबारों का सबसे बड़ा कलेक्शन!

इटली के सर जिओ बोधिनी के पास 1444 अलग-अलग तरह के टाइटल के अखबार है और उनका नाम गिनीज बुक में शुमार हैं यह अखबार 115 देशों के हैं। यह काम वे 1980 से कर रहे हैं तब वे 10 साल के थे।


सींगो के फैलाव की वजह से रिकॉर्ड बुक में शामिल हुआ बैल!

अमेरिका में एक बेल ऐसा है जिसके सींगो का फैलाव 10 फीट और 7 पॉइंट 4 इंच हैं। यह चौड़ाई स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी के मुंह से अधिक और दो कॉन्सर्ट पियानो की चौड़ाई के बराबर है इसे गिनीज बुक में शामिल किया गया है।


गिनीज विश्व रिकॉर्ड का महत्व (Guinness World Records Important)

एक विश्व स्तरीय संस्था होने की वजह से यह अंतर्राष्ट्रीय रूप से महत्वपूर्ण है. इसके अंतर्गत कई ऐसे लोगों के नाम शामिल होते हैं, जोकि अपने अन्दर विश्व स्तर पर पसंद आने वाली प्रतिभा रखते हैं. इसके अंतर्गत अपनी प्रतिभा के ज़रिये अपना नाम शामिल करा लेने पर व्यक्ति विश्व भर में ख्याति प्राप्त करता है, जिससे उसे एक अलग पहचान प्राप्त होती है. जब कोई व्यक्ति गिनीज विश्व रिकॉर्ड के अंतर्गत अपना नाम किसी प्रतिभा द्वारा दर्ज कराता है तो उसे इस संस्था द्वारा एक सर्टिफिकेट प्राप्त होता है, जिसमें व्यक्ति द्वारा प्राप्त विश्व रिकॉर्ड के ख़िताब का वर्णन होता है.


यदि आपको हमारी पोस्ट पसंद आई हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं लाइक जरूर करें व हमें फॉलो करें और इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि अन्य बच्चों को भी इसकी जानकारी मिले। इस प्रकार की बहुत सारी जानकारियां पाते रहने के लिए नीचे दिए गए ईमेल बॉक्स के अंदर अपनी ईमेल आईडी दर्ज करें।