मेरे बारे में

8 अग॰ 2020

पेचिश के दौरान यदि पेशाब बंद हो जाए तो क्या करना चाहिए?

दही, छाछ, केला खाने से भी यह रोग जल्दी ठीक होता है। पेचिश के रोगी और भी कई घरेलू उपचारों के द्वारा ठीक हो सकते हैं आइए जानते हैं इन उपचारों के बारे में -   




आमतौर पर चावल, दही खाने से भी यह रोग जल्दी ठीक होता है। तीन दिन तक लगातार दही-चावल का सेवन पेचिश के रोगियों के लिए बेहतर इलाज है।
एक गिलास छाछ में एक चम्मच सेंधा नमक और आधा चम्मच काली मिर्च व आधा चम्मच जीरा पाउडर डालकर पीने से इस समस्या से जल्दी आराम मिलेगा।
एक गिलास पानी में एक नींबू निचोड़कर उसमें आधा चम्मच काला नमक मिलाकर पीएं, इस घोल को दिन में पांच से छ: बार पीने से समस्या से निजात मिलेगी।
एक गिलास छाछ में हरा केला मसलकर पीने से भी रोगी जल्दी ठीक हो जाता है, लेकिन इसे दिन में 3 बार पीने से जल्द आराम मिलता है।
एक गिलास दूध में एक चम्मच पिसी हुई सोंठ और एक चम्मच अरण्डी का तेल (केस्टर ऑयल) मिलाकर तीन से चार दिन तक पीने से फायदा होता है। इससे पेट भी साफ होता है।
एक गिलास दही में या छाछ में एक चम्मच ईसबगोल डालकर दिन में तीन बार पीने से भी यह समस्या जल्दी ठीक होती है।
एक बर्तन में एक गिलास पानी लें, इसमें एक चम्मच हल्दी, दो चम्मच दही, चुटकी भर हींग और स्वादानुसार सेंधा नमक मिला लें, फिर इसे दस से पन्द्रह मिनट के लिए उबालें और ठंडा होने के बाद इसे थोड़ा-थोड़ा करके दिनभर में पीते रहें, रोगी को जल्दी आराम मिलेगा।

पेचिश से बचने के उपाय
पेचिश पेट में संक्रमण की वजह से होती है, जो खाने में लापरवाही और साफ-सफाई का ध्यान नही रखने से ज्यादा होती है। बासी खाना खाने, ज्यादा मसालेदार खाना खाने, और कच्चा खाने से भी यह बीमारी होती है। खाना खाने से पहले हाथ जरूर धोने चाहिए। पानी की शुद्धता का भी ध्यान रखना चाहिए। इसके अलावा पेचिश की समस्या ठीक होने के बाद थोड़े दिन बाहर का खाना खाने से बचना चाहिए।


🙏हेलो दोस्तों आप हमारे ब्लॉग पर विज्ञान और तकनीकी शिक्षा से संबंधित जानकारियां पाते रहने के लिए हमारी पेज को लाइक करो एंड हमें फॉलो करो बहुत-बहुत धन्यवाद

🙏आप तीन लाइन पर जा  कर हमारे फेसबुक पेज को भी लाइक कर सकते हैं विज्ञान और तकनीकी  से जुड़े सवालों के जवाब और ज्ञान बढ़ाने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।
By Mr Sunil Kumar