मेरे बारे में

16 अग॰ 2020

कार्डियक केयर टेक्निशियन 2020 करियर ऑप्शन :-

शानदार करियर ऑप्शन कार्डियक केयर टेक्निशियन:


Job profile & skills:-

कार्डियक केयर टेक्निशियन अस्पताल में रहकर मरीजों के दिल ओर रक्तवाहिका के रोगों के निदान और उपचार के लिए सर्जन की सहायता करता है वह ऑपरेशन के समय डॉक्टर के दाएं हाथ की तरह काम करता है उसे सभी परिस्थितियों से निपटने और मशीनों की जानकारी रखना आवश्यक होता है जैसे मॉनिटर और रिकॉर्डर में तार जोड़ने के बारे में ज्ञान और बेहतर कनेक्शन सुनिश्चित करने के लिए रिदम स्ट्रीप या लीड ट्रेसिंग रिकॉर्ड करने का ज्ञान ईसीजी वेबफॉर्म की पहचान करने में प्रवीणता आर्ट फेक्ट्  फ्री ट्रेसिंग लीड हटाने और सेंसर साइटों को साफ करने के तरीके के बारे में ज्ञान ड्रेसिंग साधनों में जरूरी सहायता करने की क्षमता फिनिश इन ऑपरेशन  की सहायता में काम लिए जाने वाले सामग्रियों की पहचान करने में निपुणता उपकरण संचालन प्रक्रियाओं का पूर्ण ज्ञान होना आवश्यक है।


महत्वपूर्ण जानकारी:-

कार्डियक केयर टेक्निशियन को कार्डियोवैस्कुलर टेक्नोलॉजिस्ट भी कहा जाता है वह एक मेडिकल प्रोफेशनल की तरह काम करता है जो मरीजों के विभिन्न तरह के टेस्ट करता है और मरीजों की डायग्नोसिस में डॉक्टर की मदद करता है इन टेक्नीशियन के बगैर हार्ट सर्जन या विशेषज्ञ का काम नहीं चल पाता एक तरह से वे विशेषज्ञों की आंख और हाथ होते हैं वे मरीजों की रिपोर्ट के विश्लेषण से लेकर उनके दिल की पूरी देखभाल करते हैं कार्डियक टेक्निशियन अस्पतालों में डायग्नोज की प्रक्रिया वैस्कुलर प्रॉब्लम्स और हृदय रोगों के निदान में फिजीशियन की सहायता करते हैं वह इलेक्ट्रोकॉर्डियोग्राम भी करते हैं अनुभव के बाद वे ओपन हार्ट सर्जन में सर्जन की मदद करते हैं


योग्यता:-

इस फील्ड में कोर्स करने के लिए कैंडिडेट का 12वीं साइंस विषयों के साथ मान्यता प्राप्त बोर्ड से पास होना आवश्यक है इसके अलावा कहीं कॉलेज इस फील्ड में सर्टिफिकेट कोर्सेज भी उपलब्ध करा रहे है

जिसे मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास कैंडिडेट भी अपना करियर बना सकता है अगर कैंडिडेट इस फील्ड में निपुणता हासिल करना चाहता है तो वह 12वीं के बाद बैचलर ऑफ साइंस यानी बीएससी इन कार्डियक केयर टेक्नोलॉजी भी कर सकता है और अपने करियर को एक बेहतर रूप दे सकता है

इस फील्ड में सफलता के लिए देर से होना जरूरी है


मुख्य संस्थान:-

महर्षि मारकंडेश्वर यूनिवर्सिटी अंबाला हरियाणा
 Email- www.mmumullana.org

पैरामेडिकल टेक्नोलॉजी का शिवालिक संस्थान चंडीगढ़
Email- www.shivalikinstitute.org


भारतीय चिकित्सा संस्थान जालंधर पंजाब
Email- www.iminursing.in

दिल्ली पैरामेडिकल एंड मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट नई दिल्ली
Email- www.dpmiindia.com


सैलरी:-

पैरामेडिकल की बढ़ती मांग को देखते हुए देश में ही नहीं बल्कि विदेशों से भी पैरामेडिकल की डिमांड आ रही है देशभर में सरकारी के अलावा प्राइवेट अस्पतालों में लोगों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह आसानी से अनुमान लगाया जा सकता है कि इस फील्ड में नौकरियों की भरमार है वेतन की बात करें तो शुरुआती तौर पर एक कार्डियक केयर टेक्निशियन मासिक 20 से ₹30000 तक कमा सकता है और अनुभव के आधार पर इसमें बढ़ोतरी हो जाती है इसके अलावा कैंडिडेट सरकारी अस्पतालों में भी परीक्षा देकर आसानी से नौकरी पा सकता है



इसी प्रकार की और पोस्ट पढ़ने के लिए जल्दी से हमारे पेज को फॉलो और सब्सक्राइब जरूर करें ताकि आपको आने वाली पोस्ट सबसे पहले मिले जय हिंद जय भारत।
"MrSunil"

दोस्तों आप हमारे ब्लॉग पर विज्ञान और तकनीकी शिक्षा से संबंधित जानकारियां पाते रहने के लिए हमारी पेज को लाइक करो एंड हमें फॉलो करो बहुत-बहुत धन्यवाद .