आंकड़ों के अनुसार भारत के 95 लाख लोग हर साल ब्लड डोनेट (Blood donate) करते हैं जो जरुरत के हिसाब से करीब 30 लाख कम है। ऐसे में एक यूनिट में कितना ब्लड होता है (1 यूनिट रक्त) और ब्लड डोनेशन से जुड़ी कुछ जरुरी जानकारी लेना बेहतर होगा। शायद इस जानकारी के बाद ब्लड डोनेट करने से पहले आपको सोचना ना पड़े।
एक यूनिट में कितना ब्लड होता है? (Ek unit me kitna blood hota hai)
एक स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में 5 से 6 लीटर ब्लड पाया जाता है। रक्त की ये मात्रा शरीर के वजन का 7% होती है।
केवल 1 यूनिट ब्लड डोनेट करके तीन लोगों की जान बचायी जा सकती है।
एक यूनिट में ब्लड (1 यूनिट रक्त) की मात्रा 450 मिलीलीटर (लगभग 477 ग्राम) होती है।
आइये, अब जानते हैं कि किस तरह के केस में ब्लड की कितनी मात्रा की जरुरत पड़ती है-
- ऐसे मरीज जिनमें खून की भारी कमी होती है या जो ब्लड कैंसर, हीमोफीलिया और थैलेसीमिया जैसी बीमारियों से ग्रस्त होते हैं उन्हें लगातार ब्लड की जरुरत पड़ती है।
- रोड एक्सीडेंट में घायल हुए मरीजों को 100 यूनिट तक ब्लड की जरुरत पड़ जाती है।
- ओपन हार्ट सर्जरी के लिए लगभग 6 यूनिट ब्लड की जरुरत होती है।
- अंग प्रत्यारोपण के लिए 40 यूनिट ब्लड जरुरी होता है।
- बोन मैरो ट्रांसप्लांट में 20 यूनिट ब्लड की जरुरत पड़ती है।
आंकड़ों के अनुसार भारत में हर साल करीब 4 करोड़ यूनिट ब्लड की आवश्यकता होती है। जबकि केवल 40 लाख यूनिट ब्लड ही उपलब्ध होता है। ऐसे में कितनी ही जानें ब्लड की कमी के कारण दम तोड़ देती हैं।
रक्त को महादान इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसका कोई विकल्प नहीं है। ऐसे में आप भी किसी की जिंदगी बचाने का मौका अपने हाथ से जाने मत दीजियेगा।








0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें