मेरे बारे में

10 सित॰ 2020

भुट्टा खाने के फायदे और नुकसान 2020/भुट्टे खाने के तरीके?

भुट्टा खाने के फायदे और नुकसान 2020:

बारिश के मौसम में भुने हुए भुट्टे की खुशबू सभी को काफी आकर्षित करती है असल में इसका नाम मकई है मसालेदार व नींबू के रस से युक्त भुट्टा स्वादिष्ट होने के साथ ही हेल्दी स्नैक्स भी है।

बरसात के मौसम में भुट्टे का स्वाद दोगुना हो जाता है. हममें से ज्यादातर लोग स्वाद के लिए ही भुट्टा खाते हैं. हल्की आंच पर पकाया गया भुट्टा बहुत स्वादिष्ट लगता है. लोग इसे नींबू और मसाला लगाकर खाना पसंद करते हैं.

पर क्या आपने कभी भुट्टा खाने से होने वाले फायदों के बारे में सोचा है. आयुर्वेद में भुट्टा खाने के कई फायदे गिनाए गए हैं. ये प्यास को शांत करने वाला होता है. अच्छी बात ये है कि एक ओर जहां बहुत सी चीजें पकने के बाद अपना पोषक गुण खो देती हैं वहीं भुट्टे का पोषण और बढ़ जाता है

पोषक तत्व

Antioxidant 
Keratonoids
Vitamins
Protein
Minerals
Dayatri fibres
इन सभी पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण भुट्टा खासकर पेट और दांत दोनों के लिए फायदेमंद होता है।

क्या इससे हड्डियां मजबूत होती?

हां भुट्टा खाने से हड्डियां मजबूत होती है दिल के मरीजों के लिए अच्छा माना जाता है भुट्टा! भरपूर मात्रा में इसमें निम्न प्रकार की तत्व भी पाए जाते हैं जो हड्डियां मजबूत करते हैं निम्न है:
विटामिन बी
फोलिक एसिड
मैग्नीशियम
फास्फोरस
इनके साथ ही एनीमिया त्वचा की धमक कम होने आदि समस्याओं में भी लाभ होता है।

स्वादिष्ट विकल्प

बरसात के मौसम में भूनकर खाने के अलावा भुट्टे के दानों को निकाल कर उबालकर मसाला और टमाटर और प्याज मिक्स कर चार्ट बनाकर खा सकते हैं हल्के उगले कोल्ड को तलकर भी खा सकते हैं इसके साथ ही भुट्टा खाने की ओर भी बहुत तरीके हैं आप जैसे चाहो खा सकते हैं।

क्या सावधानी बरतें?

एक्चुअली पचने में यह एक गरिष्ठ माना जाता है इसीलिए से खाने की तुरंत बाद पानी कभी भी नहीं पीना चाहिए इसके साथ ही इसे मात्रा से ज्यादा न खाए क्योंकि अधिक खाने से एसिडिटी और पेट दर्द जैसी बीमारियां भी हो सकती है।

भुट्टा खाने के फायदे:

1. भुट्टा खाने से दांत मजबूत होते हैं.

2. कभी आपने ये सोचा है कि पूरा भुट्टा खा लेने के बाद उसे बीच से तोड़कर सूंघते क्यों हैं? इसे सूंघने से सर्दी-जुकाम में फायदा होता है.

3. आप चाहें तो इसे सुखाकर जला लें. सर्दी होने पर इसका धुंआ लेना फायदेमंद होता है. इसके अलावा ये खांसी में भी बहुत फायदेमंद है.

4. इसमें भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है. जो बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोकता है और कैंसर से लड़ने में मदद करता है.

5. बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए भी ये बहुत फायदेमंद है. इसमें कोलेस्ट्रॉल न के बराबर होता है और इसलिए ये दिल की सेहत के लिए भी बहुत अच्छा है.

मकई, भुट्टा या भुनटा ये सभी भुट्टे के अन्‍य नाम है। मकई या भुट्टा एक आनाज का पौधा है जिसकी उत्‍तपत्ति दक्षिणी मैक्सिको में हुई थी। भुट्टे के दानों (Corn seed) में बहुत से पोषक तत्‍व और खनिज पदार्थ होते हैं। जिसके कारण इसे ऊर्जा प्राप्‍त करने के लिए प्रमुख आहार के रूप में उपयोग किया जाता है। हालांकि अपने पोषक तत्‍व और प्रकृति और किस्‍मों (Variety Of Corn) के आधार पर भुट्टा कई रंगों और आकार का होता है।

पके हुए भुट्टे में फोलिक एसिड होता है जो कि कैंसर जैसी बीमारी में लड़ने में बहुत मददगार होता है। इसके अलावा भुट्टे में मिनरल्स और विटामिन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। भुट्टे को एक बेहतरीन कोलेस्ट्रॉल फाइटर माना जाता है, जो दिल के मरीजों के लिए बहुत अच्छा है। बच्चों के विकास के लिए भुट्टा बहुत फायदेमंद माना जाता है।

(Writer Mr Sunil)
यदि आपको हमारी पोस्ट पसंद आई हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं लाइक जरूर करें व हमें फॉलो करें और इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि अन्य बच्चों को भी इसकी जानकारी मिले। इस प्रकार की बहुत सारी जानकारियां पाते रहने के लिए नीचे दिए गए ईमेल बॉक्स के अंदर अपनी ईमेल आईडी दर्ज करें। धन्यवाद!