मेरे बारे में

16 मई 2021

KBC ( केबीसी) Questions 2022

KBC ( केबीसी) questions 2021

अमिताभ बच्चन बच्चन कहते हैं कि 'आपके सपने और आपके बीच केवल तीन शब्दों का अंतर है और वो तीन शब्द हैं कोशिश।' यकीन मानिए हर बार की तरह इस बार भी शो के प्रोमो ने लोगों के दिल पर दस्तक दे दी है।

कौन बनेगा करोड़पति मैं पूछे गए सवाल यहां पर दिए जा रहे हैं


  • इरा रेमसेन के साथ सैकरिन नामक कृत्रिम स्वीटनर का आविष्कार किसने किया था?
    Explan : इरा रेमसेन के साथ सैकरिन नामक कृत्रिम स्वीटनर का आविष्कार कॉन्स्टन्टिन फालबर्ग ने किया था। यह सवाल ‘कौन बनेगा करोड़पति 12’ में 14 जनवरी 2021 को दूसरी कंटेस्टेंट किरण बाजपेयी से पूछा गया था। यह एक करोड़ का सवाल था, जिसका सही जवाब उन्हें पता था। लेकिन रिस्क नहीं लेना चाहती थीं और खेल को क्विट करने का फैसला लिया। किरण बाजपेयी 50 लाख रुपये की धनराशि जीतकर गईं।
  • शिमला समझौता 1972 शिमला में किस जगह आयोजित हुआ था?
    Explan : 1972 में इंदिरा गांधी और जुल्फिकार अली भुट्टो के बीच हुई ऐतिहासिक भारत-पाकिस्तान वार्ता शिमला में ब्रान्स कोर्ट में आयोजित की गई थी। यह कौन बनेगा करोड़पति 12 को 7 जनवरी 2021 को पूछा गया 7 करोड़ का प्रश्न था। इसका उत्तर प्रतिभागी नेहा शाह नहीं दे सकी और उन्होंने क्विट कर दिया। नेहा से पहले अनुपा दास, नाज़िया नसीम और आईपीएस ऑफिसर मोहिता शर्मा 1 करोड़ रुपए जीत चुकी हैं।
  • अंतरिक्ष में जाने वाले पहले चीनी कौन थे?
    Explan  : अंतरिक्ष में जाने वाले पहले चीनी व्यक्ति यांग लिवेइ थे। जिन्होंने शेंझू 5 यान में सवार होकर अंतरिक्ष की सवारी की थी। जबकि चीन की पहली महिला अंतरिक्ष लिउ यांग है। लिउ यांग 13 दिनों के अभियान के बाद दो अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ 29 जून 2012 को धरती पर लौटी थी। इस अभियान का कंमाड अनुभवी कमांडर, 45 वर्षीय जिंग हाइपेंग ने संभाली हुई थी। 
  • ओलंपिक खेलों में छः स्वर्ण पदक जीतने वाली एकमात्र ट्रैक और फील्ड महिला एथलीट कौन हैं?
    Explan  : ओलंपिक खेलों में छः स्वर्ण पदक जीतने वाली एकमात्र ट्रैक और फील्ड महिला एथलीट कौन हैं। यह सवाल केबीसी 12 के 31 दिसंबर 2020 के एपिसोड में रोलओवर कंटेस्टेंट भावना वाघेला से पूछा गया था। जिन्होंने 14 प्रश्नों का सही जवाब 50 लाख रुपये जीते थे। हालांकि इस सवाल का सही जवाब उन्हें पता नहीं था, इसलिए उन्होंने खेल को क्विट करने का फैसला किया। बता दे कि अमेरिका की एलिसन फेलिक्स ने उसेन बोल्ट से विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में सबसे सफल खिलाड़ी का दर्जा छीन लिया है।Post by Mr Sunil
  • यदि आपको हमारी पोस्ट पसंद आई हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं लाइक जरूर करें व हमें फॉलो करें और इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि अन्य बच्चों को भी इसकी जानकारी मिले। इस प्रकार की बहुत सारी जानकारियां पाते रहने के लिए नीचे दिए गए ईमेल बॉक्स के अंदर अपनी ईमेल आईडी दर्ज करें।