मेरे बारे में

Career लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Career लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

10 जन॰ 2021

युवा ट्रेंडिंग कोर्स 2023

युवा ट्रेंडिंग कोर्स 2023|Youth Trending Course.

बेहतर भविष्य के लिए युवा इन ट्रेंडिंग कोर्स को भी कर सकते हैं। ये कोर्स न्यूनतम एक वर्ष की अवधि से लेकर डिग्री या उससे ऊपर के भी हो सकते हैं। आइए आज हम कुछ ऐसे ही कोर्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हे करने के बाद अच्छी जॉब या स्वयं का कार्य भी शुरू किया जा सकता है।

मेडिकल कोर्सेज: आमतौर पर मेडिकल में एमबीबीएस का कोर्स लोकप्रिय है लेकिन एमबीबीएस में दाखिला बहुत मुश्किल होता है। इसके लिए नीट (National Eligibility cum Entrance Test-NEET) क्लियर करना होता है। बहुत ही कम छात्रों को सीट मिल पाती है। बाकी छात्र डेंटल कोर्स करते हैं या फिर बी.फार्मा, बीयूएमएस आदि करते हैं।

कॉमर्स कोर्स: कॉमर्स बैकग्राउंड होने पर आप बी.कॉम, एम.कॉम और कंपनी सेक्रटरी का कोर्स कर सकते हैं। इसके अलावा चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने के लिए परीक्षा दे सकते हैं।

लॉ कोर्सेज: 12वीं के बाद एलएलबी भी अच्छा विकल्प है। 3 सालों का कोर्स पूरा करने के बाद लॉ में बैचलर की डिग्री मिल जाती है।

होटल मैनेजमेंट: 12वीं के बाद होटल मैनेजमेंट का कोर्स भी कर सकते हैं। देश के कुछ अग्रणी होटल मैनेजमेंट संस्थानों के अलावा कुछ फाइव स्टार होटल भी होटल मैनेजमेंट में कोर्स मुहैया कराते हैं।

फैशन इंडस्ट्रीज: अगर फैशन के शौकीन हैं तो 12वीं के बाद फैशन की फील्ड में करियर का अच्छा विकल्पा है। इसमें आप बैचलर ऑफ फैशन टेक्नॉलजी कर सकते हैं।

PGDM

स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद विद्यार्थियों का पीजीडीएम (पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट) की तरफ आकर्षण ज्यादा है। पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा कोर्स को PGDM के रूप में नामित करने का मुख्य कारण यह है की जब कोई संस्थान एक स्वायत्त निकाय यानि किसी विश्वविद्यालय से संबंधित नही है और मैनेजमेंट कोर्स का संचालन करता है तो ऐसे संगठन एमबीए की डिग्री नही दे सकते है। कई प्रतिष्ठित संस्थान हर साल लगभग 7% पीजीडीएम छात्रों की तत्काल नियुक्ति के आंकड़े दर्ज करते हैं। सभी कंपनियों और व्यापार क्षेत्रों में प्रबंधन के लिए जरुरी योग्यता के तौर पर इन्हे वरीयता भी दी जाती है। आपको PGDM Course में प्रवेश लेने के लिए CAT, MAT, XAT, GMAT और IBSAT आदि प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करना होगा। IIM जैसे शीर्ष संस्थान केवल CAT स्कोर और GD, PI के आधार पर PGDM पाठ्यक्रम में प्रवेश देते हैं। यदि आप शीर्ष संस्थानों में प्रवेश चाहते हैं तो प्रवेश परीक्षा भी पास करनी होगी।

MBA

एक प्रतिष्ठित संस्थान द्वारा किए गए एमबीए कोर्स वाले युवाओं की मार्केट में अच्छी डिमांड है। MBA 3 साल का Course होता है जिसमें 6 सेमेस्टर होते है। Business की पढाई में Master Degree यानि MBA को अन्तराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त है। विदेश में MBA की पढ़ाई करने के लिए आपको GMAT या GRE एग्जाम क्लियर करनी होती है। MBA करने के बाद किसी भी विश्वविद्यालय से आगे की पढ़ाई की जा सकती है।

M.tech
ऊपर वर्णित पाठ्यक्रमों अलग, यह एक तकनीकी पाठ्यक्रम है। B. Tech या B.E में अपना स्नातक पूरी करने वाले विद्यार्थियों के लिए यह दो वर्षीय पाठ्यक्रम है। यह मूल रूप से उन विद्यार्थियों के लिए है जो अपने मूल विषयों में विशेषज्ञता चाहते हैं, उन्हें इस पाठ्यक्रम के लिए निश्चित रूप से प्रवेश लेना चाहिए। नए नियमों के अनुसार एमटेक के सभी शिक्षण संस्थान, अपने स्तर पर स्टूडेंट्स का एडमिशन ले सकते हैं। हालांकि इसके साथ-साथ यह भी निर्देश दिए गए हैं कि एडमिशन प्रक्रिया में टेस्ट फॉर इंजीनियरिंग (गेट) के स्टूडेंट्स को प्राथमिकता दी जाए। एमटेक के बाद तकनिकी क्षेत्र में अच्छे पदों पर मोटी तनख्वाह के पैकेज मिलते हैं। तकनिकी के इस युग में इन कोर्स और विशेषज्ञों की अच्छी डिमांड है।

PGDEMA
वर्तमान में, इवेंट मैनेजमेंट अब उन विद्यार्थियों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनता जा रहा है। अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने की चाह रखने वाले युवा, जो स्नातक के बाद नौकरी की तलाश कर रहे हैं। आकर्षक वेतन पैकेज के साथ, इवेंट मैनेजमेंट जॉब्स आज लोकप्रियता में अपनी पकड़ बना रही हैं। इवेंट मैनेजमेंट में एक सर्टिफिकेट होने से निश्चित रूप से आपको इस क्षेत्र में अधिक गुंजाइश मिलती है। इस कोर्स की अवधि 1 वर्ष है और यह पूर्णकालिक कोर्स है।

होटल मैनेजमेंट में PGD
खाना बनाने के शौक़ीन और मसालों के अच्छे जानकार युवाओं के लिए होटल प्रबंधन में कोर्स बेहतरीन विकल्प है। स्नातक उत्तीर्ण अनुशासन वाले युवा, इस होटल प्रबंधन पाठ्यक्रम के लिए अर्हता प्राप्त करते हैं। यह कार्यक्रम प्राथमिक कटलरी प्रशिक्षण और फिर प्रबंधन और आतिथ्य के साथ शुरू होता है। कई कॉलेज अनुभव प्राप्त करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप भी प्रदान करते हैं। इस कोर्स के लिए अवधि एक वर्ष है।

Telly और GST कोर्स
साइंस और मैथ्स से स्नातक उत्तीर्ण बेरोजगार स्टूडेंट्स को रोजगार दिलाने के मकसद से तीन महीने से लेकर एक साल तक के कई कोर्स संचालित किए गए हैं। मिनिस्ट्री ऑफ स्किल डेवलपमेंट और नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एनएसडीसी) से मान्यता प्राप्त इन कोर्सेस को करने वाले सभी स्टूडेंट्स को 10 हजार से 40 हजार रुपए महीने की जॉब कैंपस प्लेसमेंट के जरिए ऑफर की जाएंगी। स्टूडेंट्स को सर्टिफाइड इंडस्ट्रियल अकाउंटेंट (सीआईए), सैप फीको, जीएसटी टैली और टैक्स ई-फाइलिंग जैसे कोर्सेस में एडमिशन दिया जाएगा। कंपनियों की जरूरत के अनुसार प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाएगी। एडमिशन के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं है। ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन करने या जॉब करने के साथ भी स्टूडेंट्स ये कोर्स को ज्वॉइन कर सकते हैं।

कंप्यूटर प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा
इस कोर्स की अवधि 1 वर्ष की होती है। राज्य सरकार या केंद्र सरकार द्वारा निकाली गई डाटा ऑपरेटर या अन्य कंप्यूटर सहायक की भर्तियों में भी इस कोर्स को वरीयता दी जाती है। सरकारी और गैर सरकारी नौकरियों में आजकल कंप्यूटर कोर्स में डिग्री या डिप्लोमा को वरीयता दी जाती है। निजी कंपनियां डिप्लोमा कोर्सेज को शैक्षणिक योग्यता के साथ वांछनीय योग्यता के रूप में इसे जोड़ती है।

डिजिटल मार्केटिंग में प्रबंधन
एक युग में जहां सभी चीजें इंटरनेट पर निर्भर करती हैं, पिज्जा ऑर्डर करने से शुरू होकर टिकट बुक करने तक। डिजिटल मार्केटिंग में अब नए तरीके से मार्केटिंग करने के इच्छुक किसी भी व्यक्ति के लिए बहुत बड़ी गुंजाइश है। SEO, Google तंत्र का आधार है। इसे ग्रेजुएशन के बाद भी कर सकते हैं। जरुरी नहीं की सरकारी नौकरियों में ही इसके लिए अवसर विद्यमान हों, निजी कंपनियों में ये अहम् भूमिका निभाते हैं। जैसे-जैसे ऑनलाइन खरीदारी जीवन में बड़ी होती जाती है, लोग अब उन चीजों की खोज में नहीं निकलते हैं, जिनकी उन्हें जरूरत होती है जबकि वे इसे केवल एक क्लिक से प्राप्त कर सकते हैं। हम सभी सोशल मीडिया का उपयोग करते हैं और अपना समय ऑनलाइन बिताते हैं जो इसे एक दिलचस्प करियर विकल्प भी बनाता है। अधिकांश व्यवसाय अब डिजिटल मार्केटिंग के लोगों को काम पर रखना चाहते हैं।

Mobile web development
अब हर कोई स्मार्टफोन का इस्तेमाल करता है। आप या तो Android या IOS का उपयोग करते हैं, और यह युवा, वयस्क और वृद्ध सभी पर लागू होता है। इस तरह के फोन होने का मतलब यह भी है कि हम अपने फोन पर भोजन, संगीत, फिटनेस, काम, यात्रा इत्यादि जैसे विभिन्न उद्देश्यों के लिए विभिन्न ऐप का उपयोग कर रहे हैं। इसलिए, लाखों ऐप हैं, जिन्हें आप फोन पर पा सकते हैं। अब आप व्यावहारिक रूप से कुछ भी करने के लिए एप्लिकेशन पा सकते हैं। इस पाठ्यक्रम में शामिल होने का मतलब है कि आप खुद अपना ऐप बना सकते हो। यह कोर्स 6 महीने की अवधि से शुरू होता है।

(Post by Mr Sunil)


यदि आपको हमारी पोस्ट पसंद आई हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं लाइक जरूर करें व हमें फॉलो करें और इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि अन्य बच्चों को भी इसकी जानकारी मिले। इस प्रकार की बहुत सारी जानकारियां पाते रहने के लिए नीचे दिए गए ईमेल बॉक्स के अंदर अपनी ईमेल आईडी दर्ज करें।

13 सित॰ 2020

Digital marketing में बनाएं अच्छा करियर 2020

Digital marketing में बनाएं अच्छा करियर 2020:

आज के युवा रोजाना अपने स्मार्टफोन पर लगभग 168 मिनट यानी लगभग पौने 3 घंटे बिता रहे उनको कोई भी मैसेज देना है तो आपको उन्हीं की स्मार्टफोन के जरिए उन तक पहुंचाना होगा इसके लिए आप फेसबुक व्हाट्सएप यूट्यूब या फिर कोई भी दूसरा मीडिया प्रयोग कर सकते हैं इसी को digital -marketing कहते हैं।

Digital marketing में करियर बनाने के लिए आपको निम्न क्वालिफिकेशन होना जरूरी है:

डिजिटल मार्केटिंग की परिभाषा:

डिजिटल मार्केटिंग की जरूरत जितनी बड़ी कंपनी को है उतनी ही छुट्टी को भी है आज लोगों से कम्युनिकेट करना चाहते हैं आप कोई प्रोडक्ट बेचना चाहते हैं या फिर किसी ब्रैंड या शख्सियत की ऑनलाइन प्रेजेंस बनाना चाहते हैं तो इन सब के लिए डिजिटल मार्केटिंग सर्वाधिक आसान तरीका है डिजिटल का सीधा सा अर्थ है कि बहुत बड़े डाटा को छोटी सी जगह में समाना।इस डाटा के जरिए मार्केटिंग करना ही डिजिटल-मार्केटिंग कहलाता है।

डिजिटल मार्केटिंग कैसे काम करती है:

जब आप फेसबुक देख रहे होते हैं तब आपके पेज पर बीच-बीच में ऐड आता है जो किसी प्रीमियम गाड़ी का हो सकता है बच्चों के लिए प्रीमियम एजुकेशन का ऐड हो सकता है real estate का ऐड हो सकता है जूतों का हो सकता है या फिर किसी लैपटॉप स्मार्टफोन या कपड़े अथवा फैशन एसेसरीज का ऐड हो सकता है यह एक आम तौर पर उन्हीं चीजों से संबंधित होते हैं जिन्हें आप गूगल या सोशल मीडिया पर सर्च करते हैं या आपने सोशल ग्रुप में इनसे संबंधित से chat करते हैं।

इन महत्वपूर्ण चीजों पर पकड़ जरूरी होना चाहिए:

Technical साइड यानी कि कोई भी वेबसाइट जिस टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर बनाई गई है उसे समझना।
दूसरा टेक्निकल पार्ट, इसमें पूरी तरह से शब्दों का खेल होता है किसी भी कैंपियन के लिए किस तरह के शब्दों का प्रयोग करना चाहिए और तीसरी यूजर एक्सपीरियंस-एक पार्टिकुलर चीज के लिए यूजर का पर्सनल एक्सपीरियंस कैसा है, इसे जानना।कहीं एप्स में ओटीपी की जरूरत पड़ती है ऐसे में ऐप स्वयं ही ऐसे मैसेज रीड कर ओटीपी की जगह फिट कर देते हैं।

क्या हिंदी वालों के लिए भी है जगह?

कहते हैं कि हिंदी बोलने वाले इस फील्ड में सफल नहीं हो सकते लेकिन यह पूरी तरह गलत है।
डिजिटल मार्केटिंग में सफल होने के लिए अंग्रेजी की बजाए कम्युनिकेशन स्किल की ज्यादा जरूरत है अगर आप अंग्रेजी पढ़ सकते हैं लिख सकते हैं लेकिन बोल नहीं सकते तो भी आप करियर बना सकते हैं देश digital marketing की सबसे बड़ी इंडस्ट्री बनाने जा रहा है इसमें हिंदी सहित लोकल लैंग्वेज का प्रयोग पड़ रहा है इससे हिंदी की डिमांड बढ़ेगी।

क्या करियर में मिल सकती है ग्रोथ?

Digital marketing में हम जिंदगी से ज्यादा पा सकते हैं आज जब हर चीज डिजिटल होती जा रही है ऐसे में डिजिटल मार्केटिंग महत्वपूर्ण होती जा रही है जितना डिजिटल आगे बढ़ेगा जिंदगी उतनी ही फास्ट हो जाएगी आज का युवा किसी भी करियर में जाए, चाहे medicine हो, इंजीनियरिंग हो बैंकिंग या फिर टीचिंग हो यदि उन्हें डिजिटल मार्केटिंग का ज्ञान हो तो उन्हें अपने करियर में जबरदस्त ग्रोथ मिलेगी।

बहुत से लोग सोचते हैं कि यार डिजिटल मार्केटिंग कैसे कहां सीखते हैं तो मैं बताऊंगा कि आपको डिजिटल मार्केटिंग कहां पर करना चाहिए कैसे करना चाहिए?

यहां से करे कोर्सेज:

Digital marketing सिखाने के लिए कहीं फ्री कोर्सेज चलते हैं, जैसे- गूगल का गूगल अनप्लग्ड।
इस कोर्स में गूगल छात्रों को डिजिटल मार्केटिंग सिखाता है, कोर्स के बाद गूगल से सर्टिफिकेट भी मिलता है।अगर आप डिजिटल मार्केटिंग में करियर बनाना चाहते हैं तो ऑनलाइन या ऑफलाइन ऐसे कई कोर्स कर सकते हैं।


यदि आपको हमारी पोस्ट पसंद आई हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं लाइक जरूर करें व हमें फॉलो करें और इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि अन्य बच्चों को भी इसकी जानकारी मिले। इस प्रकार की बहुत सारी जानकारियां पाते रहने के लिए नीचे दिए गए ईमेल बॉक्स के अंदर अपनी ईमेल आईडी दर्ज करें।

7 सित॰ 2020

राजनीति में बनाएं अपना कैरियर 2020?/Career in politics2020?

राजनीति में कैसे बनाएं अपना कैरियर?

(कल तक जो युवा राजनीति को कम पसंद करते थे वहीं वे आज राजनीति में कैरियर की संभावना तलाश रहे!)
आज के दौर में जब हर तरफ रोजगार कैरियर की बातें हो रही है तो एक सवाल मन में जरूर उठता है कि मेडिकल इंजीनियरिंग मैनेजमेंट टीचिंग मार्केटिंग आदि क्षेत्रों में करियर बनाया जा सकता है तो राजनीति में क्यों नहीं?
यह सच है कि राजनीति में कुछ भी निश्चित नहीं होता लेकिन यह भी पूरी तरह सही है कि अगर इरादे सच्चे हो तो बाकी ज्यादातर क्षेत्रों में सिर्फ आप अपने लिए काम करते हैं जबकि राजनीति मैं कैरियर बना कर आप देश की बेहतरी में योगदान देकर आमजन की सेवा कर सकते हैं जो युवा समाज को बदलना चाहते हैं उन्हें राजनीति से शुरुआत करनी चाहिए राजनीतिक पार्टियों तथा राजनेताओं द्वारा किए गए नीति परिवर्तन ही समाज और देश की दिशा को बदलने की ताकत रखते हैं।

5 सित॰ 2020

Google से करें यह सर्टिफिकेट कोर्सेज कोई डिग्री या डिप्लोमा की जरूरत नहीं पड़ेगी 2020?

Grow with Google

(आपको अपडेट करने के साथ नौकरी दिलाने में भी मदद करेगा यह इनिशिएटिव!)

Google की ओर से पेश किया जा रहा ग्रो विद गूगल इनिशिएटिव उन लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है जो टेक्निकल क्षेत्र में जा रहे हैं। ओर जो टेक्नोलॉजी क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते है।

यहां स्किल्स डेवलप करने के लिए बहुत सारे आवश्यक सर्टिफिकेट  कोर्सेज आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं जिसे लगभग छह महीनों में पूरा किया जा सकता है
इसी क्रम में गूगल पर उपलब्ध होने वाले ऐसे सर्टिफिकेट कोर्स के बारे में बताया जा रहा है जो आने वाले हैं इस तरह के courses ko karne ke liye कोई डिप्लोमा या डिग्री की आवश्यकता नहीं होती है।


इन सर्टिफिकेट को अपने रिज्यूम और लिंक्डइन पर अपलोड कर  एंपलॉयर्सकी निगरानी में आसानी से किए जा सकते हैं।


गूगल आईटी सपोर्ट प्रोफेशनल कोर्स:

Google ने यह 5- certificate course इस प्रकार तैयार किए गए हैं की इसके students को को IT support 
के क्षेत्र में शुरुआती स्तर पर जॉब मिल सके इसी तरह के पैड कोर्स में लेक्चरर वीडियो, क्विज, hands on labs,विजेट्स के जरिए कहीं स्किल्स सिखाई जाती हैं।

हाल ही में गूगल ने ट्वीट के जरिए बताया था कि यह कोर्स एरा पर मौजूद लोकप्रिय सर्टिफिकेट कोर्स बन चुका है।


Data analyst:

Data analyst
जरूरी इनसाइड पाने के लिए डाटा तैयार कर उसे प्रोसेस और एनालाइज करता है यह स्टेकहोल्डर से अपनी खोज साझा करते हैं। और डेटा पर आधारित है सुझाव देते है।

गूगल के अनुसार यह सर्टिफिकेट कोर्स
लेर्नस मैं विभिन्न टूल्स और प्लेटफॉर्म्स के जरिएयह कार्य करने के लिए आत्मविश्वास पैदा करता है।


प्रोजेक्ट मैनेजर:

जैसा कि नाम से पता चलता है प्रोजेक्ट मैनेजर विभिन्न प्रोजेक्ट की योजनाओं और उनके क्रियान्वयन के लिए जिम्मेदार होते हैं

वे यह सुनिश्चित करते हैं कि उनका प्रोजेक्ट कुशलतापूर्वक पूरा हो और बिजनेस के लिए अच्छा गुणवत्ता वाला साबित हो

गूगल का यह सर्टिफिकेट कोर्सेज पारंपरिक मैनेजमेंट की जड़ों पर केंद्रित हो इसके साथ ही यह इन क्षेत्रों की इनसाइड को भी ऑफर करता है।


यूएक्स डिजाइनर:

User experience (UX) designer उपयोगकर्ता के लिए
टेक्नोलॉजी को आसान बनाते हैं और रोचक बनाते हैं।

 इसका काम किया होता है कि विपिन प्रोडक्ट और इंटरफ़ेसेज को उपयोगी और काम करने लायक बनाना हैं।

Google के अनुसार यह है सर्टिफिकेट कोर्स सीखने वालों के लिए
 UX designer ओर रिसर्च की मूलभूत बातों के साथ
लो फिडिलिटी डिजाइन वायरफ्रेम बिल्ड करना सिखाता है।



 दोस्तों आप हमारे ब्लॉग पर विज्ञान और तकनीकी शिक्षा से संबंधित जानकारियां पाते रहने के लिए हमारी पेज को लाइक करो एंड हमें फॉलो करो बहुत-बहुत धन्यवाद .


27 अग॰ 2020

भोजन करो और पैसे कमाओ?/Eat food and make money?

क्या आप भी भोजन करके पैसे कमाना चाहते हैं?

आप सोच रहे होंगे कि भोजन करने से पैसे कैसे आते हैं तो चलिए आज हम बताएंगे कि पैसे कैसे कमाते हैं वह भी भोजन करके आप इस पोस्ट को पूरा पढ़ेंगे तो आपको समझ आएगा कि भोजन करो पैसे कमाओ क्या बला है!

16 अग॰ 2020

कार्डियक केयर टेक्निशियन 2020 करियर ऑप्शन :-

शानदार करियर ऑप्शन कार्डियक केयर टेक्निशियन:


Job profile & skills:-

कार्डियक केयर टेक्निशियन अस्पताल में रहकर मरीजों के दिल ओर रक्तवाहिका के रोगों के निदान और उपचार के लिए सर्जन की सहायता करता है वह ऑपरेशन के समय डॉक्टर के दाएं हाथ की तरह काम करता है उसे सभी परिस्थितियों से निपटने और मशीनों की जानकारी रखना आवश्यक होता है जैसे मॉनिटर और रिकॉर्डर में तार जोड़ने के बारे में ज्ञान और बेहतर कनेक्शन सुनिश्चित करने के लिए रिदम स्ट्रीप या लीड ट्रेसिंग रिकॉर्ड करने का ज्ञान ईसीजी वेबफॉर्म की पहचान करने में प्रवीणता आर्ट फेक्ट्  फ्री ट्रेसिंग लीड हटाने और सेंसर साइटों को साफ करने के तरीके के बारे में ज्ञान ड्रेसिंग साधनों में जरूरी सहायता करने की क्षमता फिनिश इन ऑपरेशन  की सहायता में काम लिए जाने वाले सामग्रियों की पहचान करने में निपुणता उपकरण संचालन प्रक्रियाओं का पूर्ण ज्ञान होना आवश्यक है।


महत्वपूर्ण जानकारी:-

कार्डियक केयर टेक्निशियन को कार्डियोवैस्कुलर टेक्नोलॉजिस्ट भी कहा जाता है वह एक मेडिकल प्रोफेशनल की तरह काम करता है जो मरीजों के विभिन्न तरह के टेस्ट करता है और मरीजों की डायग्नोसिस में डॉक्टर की मदद करता है इन टेक्नीशियन के बगैर हार्ट सर्जन या विशेषज्ञ का काम नहीं चल पाता एक तरह से वे विशेषज्ञों की आंख और हाथ होते हैं वे मरीजों की रिपोर्ट के विश्लेषण से लेकर उनके दिल की पूरी देखभाल करते हैं कार्डियक टेक्निशियन अस्पतालों में डायग्नोज की प्रक्रिया वैस्कुलर प्रॉब्लम्स और हृदय रोगों के निदान में फिजीशियन की सहायता करते हैं वह इलेक्ट्रोकॉर्डियोग्राम भी करते हैं अनुभव के बाद वे ओपन हार्ट सर्जन में सर्जन की मदद करते हैं


योग्यता:-

इस फील्ड में कोर्स करने के लिए कैंडिडेट का 12वीं साइंस विषयों के साथ मान्यता प्राप्त बोर्ड से पास होना आवश्यक है इसके अलावा कहीं कॉलेज इस फील्ड में सर्टिफिकेट कोर्सेज भी उपलब्ध करा रहे है

जिसे मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास कैंडिडेट भी अपना करियर बना सकता है अगर कैंडिडेट इस फील्ड में निपुणता हासिल करना चाहता है तो वह 12वीं के बाद बैचलर ऑफ साइंस यानी बीएससी इन कार्डियक केयर टेक्नोलॉजी भी कर सकता है और अपने करियर को एक बेहतर रूप दे सकता है

इस फील्ड में सफलता के लिए देर से होना जरूरी है


मुख्य संस्थान:-

महर्षि मारकंडेश्वर यूनिवर्सिटी अंबाला हरियाणा
 Email- www.mmumullana.org

पैरामेडिकल टेक्नोलॉजी का शिवालिक संस्थान चंडीगढ़
Email- www.shivalikinstitute.org


भारतीय चिकित्सा संस्थान जालंधर पंजाब
Email- www.iminursing.in

दिल्ली पैरामेडिकल एंड मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट नई दिल्ली
Email- www.dpmiindia.com


सैलरी:-

पैरामेडिकल की बढ़ती मांग को देखते हुए देश में ही नहीं बल्कि विदेशों से भी पैरामेडिकल की डिमांड आ रही है देशभर में सरकारी के अलावा प्राइवेट अस्पतालों में लोगों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह आसानी से अनुमान लगाया जा सकता है कि इस फील्ड में नौकरियों की भरमार है वेतन की बात करें तो शुरुआती तौर पर एक कार्डियक केयर टेक्निशियन मासिक 20 से ₹30000 तक कमा सकता है और अनुभव के आधार पर इसमें बढ़ोतरी हो जाती है इसके अलावा कैंडिडेट सरकारी अस्पतालों में भी परीक्षा देकर आसानी से नौकरी पा सकता है



इसी प्रकार की और पोस्ट पढ़ने के लिए जल्दी से हमारे पेज को फॉलो और सब्सक्राइब जरूर करें ताकि आपको आने वाली पोस्ट सबसे पहले मिले जय हिंद जय भारत।
"MrSunil"

23 अग॰ 2019

Science 12th के बाद क्या करें2023?

साइंस से 12th करने के बाद चुनें ये कोर्सेस, करियर के लिए हैं  Best option2023:


12th करने के बाद स्टूडेंट्स क्या करे इस बात को लेकर कन्फ्यूजन रहता है। 12th (साइंस) के बाद ज्यादातर स्टूडेंट्स मेडिकल और इंजीनियरिंग लाइन में करियर बनाना चाहते हैं।
 
12th करने के बाद स्टूडेंट्स क्या करे इस बात को लेकर कन्फ्यूजन रहता है। 12th (साइंस) के बाद ज्यादातर स्टूडेंट्स मेडिकल और इंजीनियरिंग लाइन में करियर बनाना चाहते हैं। इन स्टूडेंट्स के लिए एग्रीकल्चर, फॉरेंसिक साइंस, बायो टेक्नोलॉजी, जूलॉजी, फूड टेक्नोलॉजी समेत कई अन्य कोर्सेस भी हैं। मेडिकल-इंजीनियरिंग में होते हैं कई कोर्सेस...12th में स्टूडेंट्स के सबजेक्ट फिजिक्स, केमेस्ट्री और बायोलॉजी हैं, तब उसके लिए मेडिकल लाइन सबसे अच्छी माना जाती है। वहीं, फिजिक्स, केमेस्ट्री और मैथ्स सबजेक्ट वाले स्टूडेंट्स के लिए इंजीनियरिंग बेस्ट ऑप्शन हैं। हालांकि, इनके अलावा भी कई ऐसे कोर्सेस हैं जिनमें करियर बनाया जा सकता है।

PCB स्टूडेंट्स के लिए कोर्सेस...