गुनगुना पानी पीने के फायदे :
जैसा कि आप जानते हैं पानी हमारे शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण तत्व है।
और यदि हम बात करें सर्दियों के मौसम की तो सर्दियों में गुनगुना पानी पीने की सलाह दी जाती है।
क्या आपने कभी सोचा है गुनगुना पानी पीने से क्या फायदे होते हैं।
आज हम आपको बताने वाले हैं गुनगुना पानी पीने के फायदे।
गुनगुना पानी पीने से हम आसानी से निरोग रह सकते हैं
जिससे हमारा शरीर बेहतर तरीके से काम करता है।
आइए जानते हैं इसके फायदे के बारे:
पाचन ठीक रहता है
गुनगुना पानी पीने से पाचन क्रिया ठीक रहती है विशेषज्ञ सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने की सलाह देते हैं
हमें एक से दो गिलास पानी सुबह जरूर लेना चाहिए।
जब हम रात को सोते हैं तो हमारा शरीर निष्क्रिय और सुस्त रहता है जो गुनगुना पानी पीने से क्रियाशील ऊर्जावान हो जाता है
सर्दियों में आंतों की जकड़न बढ़ जाती है जिस से मल के निष्कासन में कठिनाई आती है गुनगुना पानी की इस कठिनाई को आसान बनाता है।
खाना खाने के बाद भी हमें गुनगुना पानी पीना चाहिए।
ये लाभ भी है:
गुनगुना पानी पीने से रक्त संचार अच्छा रहता है हमारे शरीर में रक्त का परिसंचरण अच्छे से हो पाता है।
गुनगुना पानी पीने से रोग प्रतिरक्षण क्षमता भी बढ़ती है
नाक गले में जमाव नहीं होता है तथा बालों का टूटना और जड़ना से छुटकारा मिल जाता है
यह पेट दर्द को भी कम कर देता है उसके साथ ही जो लोग अपने ज्यादा वजन को लेकर परेशान हैं उनके लिए यह गुनगुना पानी वरदान की तरह काम करता है
मोटे लोगों यानी ज्यादा भारी वजन वाले लोगों का वजन कम करता है।
गुनगुना पानी पीने से हमारा शरीर अच्छा एकदम फिट हेल्थी रहता है
यह गले में होने वाले संक्रमण को रोकता है नियमित गुनगुने पानी के सेवन से गले में उपस्थित बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं और गले के संक्रमण से राहत मिलती है।
उम्र के साथ जरूरत
एक छोटे बच्चे को कितना पानी पीना चाहिए यह उसके उम्र लिंग और वजन पर निर्भर करता है।
हमारे शरीर को ढाई से 3 लीटर पानी की रोजाना जरूरत पड़ती है जिसमें से आधा पानी किडनी फेफड़े और त्वचा द्वारा शोक लिया जाता है
पानी कैसे पिए?
बोतल से पानी पीने की सलाह कभी नहीं दी जाती है क्योंकि बोतल से पानी पीने का तरीका बिल्कुल गलत है हम आपको सही तरीका बता रहे हैं पानी पीने के लिए गिलास ही यूज़ करें और पानी को धीरे-धीरे भी है जिससे हमारे मुंह में उपस्थित लार पानी में मिल सके और और पेट में उपस्थित अम्ल या एसिड की तीव्रता को कम कर सके।
बोतल से पानी पीने से से लार पानी में नहीं मिल पाती
लोग पानी खड़े खड़े भी पीते हैं जो कि गलत है
जब हम खड़े-खड़े पानी पीते हैं तो उस समय हमारे शरीर में खून का प्रवाह हाथ और पैरों की तरफ ज्यादा होता है
Post by Mr Sunil








0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें